बड़ा उलटफेर: अब अहमदाबाद में होगा IPL 2026 का फाइनल !
IPL 2026 के फाइनल मुकाबले को राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से बेंगलुरु से हटाकर अब अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया है। नया शेड्यूल जारी हो चुका है, जिसके तहत प्लेऑफ मैच धर्मशाला, न्यू चंडीगढ़ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
अहमदाबाद में होगा फाइनल, बेंगलुरु ने गंवाया मौका
IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में आयोजित किया जाएगा।
क्यों बदला गया वेन्यू?
बीसीसीआई ने इस वेन्यू परिवर्तन के पीछे "परिचालन और लॉजिस्टिक कारणों" का हवाला दिया है।
प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
इस बार के प्लेऑफ मुकाबले कुल तीन अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे:
-
क्वॉलिफ़ायर -1 (Qualifier 1): अंक तालिका की शीर्ष दो टीमों के बीच यह मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा।
-
एलिमिनेटर (Eliminator): तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच महाजंग 27 मई को न्यूब चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी।
-
क्वॉलिफ़ायर -2 (Qualifier 2): एलिमिनेटर के विजेता और क्वॉलिफ़ायर -1 के हारने वाली टीम के बीच यह मैच 29 मई को न्यूब चंडीगढ़ में ही खेला जाएगा।
-
फाइनल (Final): सीजन का निर्णायक मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति
प्लेऑफ की रेस फिलहाल काफी रोमांचक बनी हुई है:
-
पंजाब किंग्स फिलहाल 13 अंकों के साथ शीर्ष पर है।
-
RCB, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स सभी 12-12 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं।
इस ऐतिहासिक बदलाव के साथ ही अहमदाबाद अब एक बार फिर IPL के सबसे बड़े मंच की मेजबानी के लिए तैयार है, जबकि बेंगलुरु के प्रशंसकों को अपने घरेलू मैदान पर फाइनल देखने का अवसर नहीं मिल सकेगा।
Matrimonial

BRG News 


