IRCTC का नया अवतार देखा क्या ?
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC ने लॉन्च किया नया बीटा वर्जन। अब एक ही स्क्रीन पर सभी क्लास की सीट उपलब्धता दिखेगी और 'फास्टर चेकआउट' से टिकट सेकंड्स में बुक होगा।v
IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च: सभी क्लास की सीटें एकसाथ दिखेंगी !
भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए IRCTC की नई और आधुनिक वेबसाइट का बीटा वर्जन (Beta Version) लाइव कर दिया है।
यह बदलाव पिछले महीने जयपुर के MNIT संस्थान में छात्रों के साथ हुई चर्चा और उनके सुझावों के बाद किया गया है, ताकि सालों पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सके।
नए पोर्टल के 4 सबसे बड़े बदलाव
अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और तत्काल या सामान्य टिकट बुकिंग के दौरान सर्वर स्लो होने या कैप्चा गलत होने से परेशान रहते थे, तो नया बीटा वर्जन इन समस्याओं को काफी हद तक दूर कर देगा:
-
नो-कैप्चा, नो झंझट (No Captcha):
लॉगिन या बुकिंग कन्फर्म करते समय अब आपको टेढ़े-मेढ़े अक्षरों वाला झंझटभरा कैप्चा कोड नहीं भरना होगा। सुरक्षा के लिए अब आधार-बेस्ड वेरिफिकेशन और मजबूत बैकएंड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही बेवजह के विज्ञापन (Pop-ups) और फ्लैशिंग ग्राफिक्स को भी हटा दिया गया है। -
सभी क्लास की सीटें एकसाथ (Multi-Class Visibility):
पहले आपको स्लीपर, थर्ड एसी या सेकंड एसी की सीटें देखने के लिए अलग-अलग क्लास पर क्लिक करना पड़ता था। अब एक ही स्क्रीन पर ट्रेन के सामने सभी क्लास की सीटों की उपलब्धता (Seat Availability) और किराया साफ-साफ दिख जाएगा। -
फास्टर चेकआउट (Faster Checkout):
टिकट बुक करने के स्टेप्स (Steps) को बहुत कम कर दिया गया है। अगर पैसेंजर डिटेल्स पहले से सेव हैं, तो पूरी बुकिंग महज 6 से 8 क्लिक में पूरी हो जाएगी, जिससे तत्काल बुकिंग के समय टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। -
आसान रिपीट बुकिंग (Easier Repeat Booking):
यात्रियों के प्रोफाइल और पहले सफर कर चुके लोगों की जानकारी (Saved Details) को इस तरह मैनेज किया गया है कि अगली बार टिकट बुक करते समय आपको दोबारा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
AI बेस्ड प्रिडिक्शन और नया बैकएंड इंजन
इस नई वेबसाइट के साथ बैकएंड पर रेलवे अपने करीब 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन (Passenger Reservation Engine) को भी पूरी तरह अपग्रेड कर रहा है।
नए बीटा वर्जन को कैसे एक्सेस करें?
रेलवे ने इस नई वेबसाइट को अभी टेस्टिंग (Beta Phase) में रखा है ताकि आम यात्रियों के अनुभव और फीडबैक के आधार पर इसे और बेहतर बनाया जा सके।
-
आप सीधे इस आधिकारिक लिंक पर जाकर नए इंटरफेस का अनुभव कर सकते हैं:
[https://www.irctc.co.in/eticket/](https://www.irctc.co.in/eticket/)। -
इसके अलावा, यदि आप IRCTC की पुरानी मुख्य वेबसाइट खोलते हैं, तो वहां भी होमपेज पर ही "Try New Beta Website" का सीधा लिंक दे दिया गया है।
कुछ हफ्तों के ट्रायल और यूजर फीडबैक के बाद इस नए पोर्टल को पूरी तरह से मुख्य वेबसाइट के रूप में रोलआउट कर दिया जाएगा।
Matrimonial

BRG News 


