गर्मी से राहत की खुशखबरी आ गई, जाने कहाँ पहुँच गया Monsoon 2022!

गर्मी से राहत की खुशखबरी आ गई, जाने कहाँ पहुँच गया Monsoon 2022!

भारतीय मौसम विभाग की और से जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अंडमान निकोबार में इस साल के बारिश के मौसम की शुरआत हो चुकी है. जिहां आज अंडमान निकोबार में आधिकारिक 2022 के दक्षिण पश्चिम मानसून का आगाज़ हो गया है. इस वर्ष 6 दिन जल्दी अंडमान निकोबार मानसून पहुँचा है. जिसके चलते भारत के केरल में 27 मई से आधिकारिक दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरआत हो जाएगी। किसानो समेत आम जनता के लिए ये अच्छी खबर आई है. अगर गुजरात की बात करे तो जून के मध्य में यानि की 14 या 15 जून तक मानसून पहुँचेगा। इस साल मानसून अपने निर्धारित समय से 6 दिन पहले पहुँचा है. बीते साल 21 मई को मानसून केरल पहोचा था. गुजरात समेत देश के कई हिस्से इनदिनों गर्मी का प्रकोप झेल रहे है तब ये राहत देने वाली खबर सामने आई है की अंडमान निकोबार में साल 2022 के दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरआत हो चुकी है. आज अंडमान निकोबार में बारिश हुई. अब आनेवाले दिनों में भारत के केरल से मानसून दस्तक देगा और फिर देश के भिन्न राज्यों में बारिश के साथ लोगो को गर्मी से निजाद मिलेगी