मृगी कुंड में डुबकी, फिर मीडिया से लड़ाई ! भक्ति के नाम पर कीर्ति पटेल का शक्ति प्रदर्शन ?

जूनागढ़ के पवित्र भवनाथ मेले में भगवा वेश धारण कर पहुँची कीर्ति पटेल ने महिला पुलिसकर्मियों को धमकाकर और मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी कर भारी बवाल खड़ा कर दिया. मृगी कुंड में स्नान के बाद इन्फ्लुएंसर की इस 'गुंडागर्दी' और अभद्र व्यवहार की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है.

मृगी कुंड में डुबकी, फिर मीडिया से लड़ाई ! भक्ति के नाम पर कीर्ति पटेल का शक्ति प्रदर्शन ?

जूनागढ़ का महापर्व और कीर्ति पटेल की 'गुंडागर्दी': भगवा चोला पहनकर पहुंची कुख्यात इन्फ्लुएंसर, महिला पुलिस और मीडिया से की बदसलूकी 

जूनागढ़ : सौराष्ट्र की गोद में बसे गिरनार की तलहटी में आयोजित भवनाथ मेले (मिनी कुंभ) की पवित्रता उस समय शर्मसार हो गई, जब कुख्यात सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल ने अपनी मर्यादा लांघ दी। शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर भगवा वेश धारण कर मेले में पहुंची कीर्ति ने न केवल महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी की, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्शा।

मृगी कुंड में डुबकी, फिर शुरू हुई 'दादागिरी':


पवित्र महापर्व के दौरान कीर्ति पटेल ने सबसे पहले मृगी कुंड में डुबकी लगाकर अपने पाप धोने का ढोंग किया। लेकिन जैसे ही वह कुंड से बाहर निकलीं, उनके असली 'लक्षण' दिखाई देने लगे। श्रद्धा और भक्ति के इस केंद्र को उन्होंने अपनी 'गुंडागर्दी' का अखाड़ा बना दिया।

महिला पुलिसकर्मियों का अपमान और धमकी:


मेले में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ कीर्ति पटेल ने जमकर बदसलूकी की।

पुलिस को हटने का आदेश: ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारियों को उन्होंने सरेआम धमकाया और उन्हें रास्ते से हट जाने को कहा।

सनातनी होने का ढोंग: कीर्ति पटेल ने खुद को 'सनातनी' बताते हुए पुलिस के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और सरकारी काम में बाधा डाली।

मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार:


घटना को कवर कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ भी कीर्ति पटेल का व्यवहार निंदनीय रहा। जब पत्रकारों ने उनके इस रवैये को कैमरे में कैद करने की कोशिश की, तो उन्होंने अपना आपा खो दिया और मीडियाकर्मियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। कैमरे हटाने और कवरेज रोकने के लिए उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दबाव बनाया।

'गुंडागर्दी' के पुराने रिकॉर्ड:


कीर्ति पटेल के लिए विवाद कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार मारपीट, धमकी और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी हैं। जूनागढ़ के इस मिनी कुंभ मेले में उनकी इस हरकत ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।

चर्चा का विषय: स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि पवित्र भगवा वस्त्र पहनकर ऐसी अभद्रता करना सनातनी संस्कृति का अपमान है। क्या पुलिस प्रशासन इस बार कीर्ति पटेल पर कोई सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा?