अगर आप कल अहमदाबाद से मुंबई की रेल यात्रा करने वाले है तो आपके लिए ये खबर बेहद ज़रूरी है. ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ये ट्रेने होंगी प्रभावित

अगर आप कल अहमदाबाद से मुंबई की रेल यात्रा करने वाले है तो आपके लिए ये खबर बेहद ज़रूरी है. ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ये ट्रेने होंगी प्रभावित

वानगांव एवं दहानू रोड के बीच मेजर ट्रैफिक ब्‍लॉकके

कारण अहमदाबाद सेचलने/गुजरने वालीकई ट्रेनें प्रभावित

 

पश्चिम रेलवे के वानगांव और दहानू रोड स्टेशनों के बीच पुल संख्या 166 और 169 पर स्थायी डायवर्जन के कार्य को करने के लिए 08 मई, 2022 को एक मेजरट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण कीअहमदाबाद से चलने/होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रेगुलेट, शॉर्ट टर्मिनेट/आंशिक रूप से निरस्‍त किया जाएगा। इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-

8 मई, 2022 को निरस्‍त ट्रेनें

  1. ट्रेन नंबर 19015 मुंबई सेंट्रल-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस
  2. 9 मई 2022 को छूटने वाली ट्रेन नंबर 19016 पोरबंदर-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र एक्‍सपेस

8 मई, 2022 को आंशित रूप से निरस्‍त एवं शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें

  1. ट्रेन नंबर22953 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल और उमरगाम रोड के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी और उमरगाम रोड से प्रस्‍थान करेगी।
  2. ट्रेन नंबर 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्य नगरी एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस और सूरत के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी और सूरत से प्रस्‍थान करेगी।
  3. ट्रेन नंबर 12933 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल और वापी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी और वापी से प्रस्‍थान करेगी।
  4. 7 मई, 2022 को छूटने वाली ट्रेन नंबर 12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस सूर्य नगरी एक्सप्रेसको सूरत में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और इसलिए सूरत और बांद्रा टर्मिनस के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त किया जाएगा।
  5. ट्रेन नंबर 12934 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस को वापी में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और इसलिए वापी और मुंबई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त किया जाएगा।

रेगुलेटेड/री-शेड्यूल्‍ड ट्रेनें:-

  1. 08 मई, 2022 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेसको 2घंटे पुनर्निर्धारित किया गया है और अब यह 00 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. 08 मई, 2022 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 14708 दादर-बीकानेर रणकपुर एक्सप्रेस को 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
  3. 08 मई, 2022 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 19217 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल एक्सप्रेस1घंटा पुनर्निर्धारित किया गया है और अब यह 40 बजे प्रस्थान करेगी।
  4. ट्रेन संख्या 22932 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को 8 मई 2022 को 1 घंटा 05 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
  5. ट्रेन नंबर 09038 बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 8 मई 2022 को 30 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा।
  6. ट्रेन नंबर 22954 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल गुजरात एक्सप्रेस को 8 मई 2022 को 50 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।